MLA sanctioned two road works-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक ने दो सड़क कार्यों को कराया स्वीकृत

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 8:43 PM (IST)
विधायक ने दो सड़क कार्यों को कराया स्वीकृत
टोंक। स्थानीय विधायक अजीत सिंह मेहता की मांग के बाद सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान ने अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बारह करोड़ की लागत से दो सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृत कराने की स्वीकृति प्रदान की है। राशि स्वीकृत किए जाने पर विधायक मेहता ने मुख्यमंत्री और सार्वजनिक निर्माण मंत्री का टोंक की जनता की ओर से आभार जताया। उन्होंने कहा कि टोंक विधानसभा क्षेत्र के चिरोन्ज से मण्डावर तक 5 किलोमीटर लम्बाई और सात मीटर चैड़ी सड़क कार्य के लिए 6 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। वहीं पटेल सर्किल टोंक से गहलोद घाट तक 5 किलोमीटर लम्बाई और सात मीटर चैड़ी सड़क कार्य के लिए 6 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इन सड़क कार्यों की स्वीकृति मिलने पर प्रधान पंचायत समिति टोंक जगदीश गुर्जर, भाजपा देहात मण्डल अध्यक्ष रतनलाल चैधरी, महामंत्री चैथमल विजय, कैलाश यादव, जिला परिषद सदस्य खेमराज मीना, पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर मीना, पूर्व सरपंच मण्डावर गिर्राज गुर्जर, सरपंच मण्डावर देवलाल गुर्जर, भाजपा नेता धोलूराम गूर्जर, केदार गुर्जर भांची, किशोर योगी कारोला, रतिराम जाट, चरण सिंह देवली, कमलेश वर्मा, ताराचन्द वर्मा, धोलू कीर चिरोन्ज, प्रभु नागी, बरदया कीर, कीरो की ढाणी, रामकिशन गुर्जर मण्डावर, रामलाल यादव सीतारामपुरा, रामजस जाट बालापुरा और मदन गोमे मेहन्दवास ने भी विधायक मेहता का आभार जताया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement