MLA Dr. Subhash Garg appealed to pay UD tax through the camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने की शिविर के माध्यम से यूडी टैक्स जमा कराने की अपील

khaskhabar.com: सोमवार, 16 सितम्बर 2024 6:49 PM (IST)
भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने की शिविर के माध्यम से यूडी टैक्स जमा कराने की अपील
भरतपुर में यूडी टैक्स जमा कराने के लिए 17 से 21 सितंबर तक लगेंगे शिविर
भरतपुर। नगर निगम की ओर से व्यापारियों और सभी करदाताओं के लिए 17 से 21 सितंबर तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस शिविर का उद्देश्य व्यापारियों को बकाया यूडी टैक्स जमा कराने में सुविधा प्रदान करना है।
पूर्व मंत्री और भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने सभी व्यापारियों से इस अवधि के दौरान शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह अवसर व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका है ताकि वे बकाया टैक्स जमा कर सकें और किसी भी टैक्स संबंधी समस्या का समाधान कर सकें।
डॉ. गर्ग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि व्यापारियों को यूडी टैक्स नोटिस में किसी तरह की आपत्ति है, तो वे वैध दस्तावेज पेश कर नगर निगम के अधिकारियों से नोटिस में आवश्यक संशोधन करवा सकते हैं। इस पहल के माध्यम से नगर निगम का लक्ष्य है कि व्यापारियों को टैक्स भुगतान की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना और किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement