MLA Dr. Garg inspected RNFCD-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधायक डॉ. गर्ग ने आरएनएफसीडी का किया निरीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अप्रैल 2025 5:02 PM (IST)
विधायक डॉ. गर्ग ने आरएनएफसीडी का किया निरीक्षण
भरतपुर। पूर्व मंत्री व भरतपुर विधायक डॉ. सुभाष गर्ग ने भरतपुर दौरे के दौरान रंजीत नगर क्षेत्र की ओर निर्माणधीन आरएनएफसीडी का औचक निरीक्षण किया साथ ही आरबीएम अस्पताल के पास छप्परपोश दुकानों में लगी आग का भी अवलोकन कर अधिकारियों से विशेष सर्वे कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिए। डॉ. गर्ग ने आरएनएफसीडी के निरीक्षण के दौरान नहर की चौड़ाई के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और कार्य को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम का अधिकारियों के साथ ही पार्षद ओमवीर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने आरबीएम अस्पताल के पास अज्ञात कारणों से 7 छप्परपोश दुकानों में लगी आग का भी अवलोकन किया और घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से घटना की सर्वे कराकर पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात कर उन्हें ढाँढस बंधाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement