MLA cousin brother murder in Bhind city-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भिंड:भाजपा विधायक के चचेरे भाई की हत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 दिसम्बर 2016 3:29 PM (IST)
भिंड:भाजपा विधायक के चचेरे भाई की हत्या
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शुक्रवार की सुबह सैर पर निकले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के चचेरे भाई लालजी कुशवाहा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा ने बताया , कुशवाहा सुबह सैर पर निकले थे। वह कोतवाली थाना क्षेत्र में विकासखंड कार्यालय के सामने की सडक़ से गुजर रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीणा के मुताबिक, भाजपा विधायक के चचेरे भाई लालजी की हत्या किसने और क्यों की है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। # खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement