Mission Anvesha faces trouble, malfunction occurs shortly after launch, ISRO says it is investigating-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिशन अन्वेषा में आई दिक्कत, लॉन्चिंग के कुछ देर बाद गड़बड़ी, ISRO ने कहा- जांच कर रहे

khaskhabar.com: सोमवार, 12 जनवरी 2026 11:30 AM (IST)
मिशन अन्वेषा में आई दिक्कत, लॉन्चिंग के कुछ देर बाद गड़बड़ी, ISRO ने कहा- जांच कर रहे
श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोमवार सुबह 10:18 बजे साल 2026 के अपने पहले सैटेलाइट मिशन को लांच किया । यह लॉन्च पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV)-C 62 से किया गया था. हालांकि इसमें आखिरी समय पर कुछ गड़बड़ी आ गई है. टीम फिलहाल इस गड़बड़ी के बारे में पता लगा रही है. ISRO ने X पर ट्वीट कर जानकारी दी है की PSLV-C62 मिशन में PS3 स्टेज के आखिर में एक गड़बड़ी हुई। इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इसरो चीफ वी. नारायणन ने कहा, "आज हमने PSLV C62 / EOS - N1 मिशन की कोशिश की है। PSLV व्हीकल चार स्टेज वाला व्हीकल है, जिसमें दो सॉलिड स्टेज और दो लिक्विड स्टेज हैं। तीसरे स्टेज के आखिर के पास व्हीकल का परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक था। तीसरे स्टेज के आखिर के पास हमें व्हीकल में ज़्यादा डिस्टर्बेंस दिख रहा है। इसके बाद, व्हीकल के फ्लाइट पाथ में एक डेविएशन देखा गया है। हम डेटा का एनालिसिस कर रहे हैं।"
अन्वेषा’ सैटेलाइट को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। यह अत्याधुनिक इमेजिंग क्षमताओं से लैस एक खुफिया सैटेलाइट है, जो हाइपरस्पेक्ट्रल रिमोट सेंसिंग (HRS) तकनीक पर काम करता है। इस तकनीक की मदद से सैटेलाइट सैकड़ों सूक्ष्म रंगों को पहचान सकता है, जिससे जंगलों, झाड़ियों या बंकरों में छिपी गतिविधियों का भी सटीक पता लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement