Missing womans body was found in Jaipur with boyfriend-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर से गायब युवती बाडमेर के टांके में युवक के साथ मृत मिली

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 10:23 PM (IST)
जयपुर से गायब युवती बाडमेर के टांके में युवक के साथ मृत मिली
बाडमेर। जयपुर के बीएसटीसी कॉलेज में पढ़ रही बाडमेर की एक युवती अपने प्रेमी के साथ बाडमेर के टांके में मृत मिली। मृतका की शादी उसके प्रेमी के भाई के साथ होने वाली थी। वह जयपुर से गायब थी। घटना बाडमेर के गिडा थाना क्षेत्र के झुण्ड गांव की है। पुलिस को सूचना मिलने पर गिड़ा थानाधिकारी मनोज कुमार मूढ़ व बाटाडू पुलिस चोकी प्रभारी गोमाराम चौधरी ने मौके पर पहुंचे। उन्हें सड़क किनारे सुनसान टांके पर पहुचने पर एक युवक व् युवती का शव का पानी के टांके में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने दोनों शवो को टांके से बाहर निकाल कर टाँके के पास पड़े कागज देखने पर युवती का परिचय पुष्पा पुत्री मोहनलाल 20 वर्ष मेघवाल निवासी बाटाडू व् युवक ईश्वर राम पुत्र गोमाराम मेगवाल 30 वर्ष निवासी झुण्ड के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने पहचान पर सम्पर्क करने पर पुष्पा के पिता मोहनलाल के जयपुर होने का पत्ता चला । मोहनलाल अपनी पुत्री पुष्पा के जयपुर स्थित बी एस टी सी के शिक्षण सस्थान से गायब होने व फोन पर सम्पर्क न होने पर जयपुर में गुमशुदगी दर्ज करवाने गया हुआ था। पुष्पा के पिता मोहनलाल के जयपुर से आने व इश्वर राम के परिजनो के अभी तक न पहुचने के कारण गिड़ा थाना में अभी तक प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। पुलिस ने बताया की पुष्पा की सगाई ईश्वर राम के छोटे भाई के साथ हुई हुई है। ईश्वर राम के दो बच्चे है। संभवत: युवती के ईश्वर से प्रेम संबंध थे। दोनों के रिश्वते अंजाम तक नहीं पहुंचने के कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। युवक व युवती के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बायतु स्थित मोर्चरी में अन्त्य परीक्षण परिजनों के न पहुचने के कारण नहीं हो पाया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement