बाड़मेर। बाड़मेर के चौहटन थाना इलाके के कापराऊ गांव में एक नाबालिग लडक़ी ने पानी से भरे टांके में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान लडक़ी घर में अकेले थी। खेत से परिजनों के लौटने पर इस बारे में पता चला। परिजनों से पुलिस को सूचना दी। जिस पर चोहटन पुलिस ने कापराऊ गांव पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। अभी पुलिस ने शव को अस्पताल में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हालांकि आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। चौहटन थाना के कापराऊ सरहद में नाबालिग लडक़ी की आत्महत्या की खबर के बाद हर कोई सकते में है।