Advertisement
गाजियाबाद में नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान एक शख्स आया और लड़की को रोता देखकर उससे पूछने लगा और मां से बात कराने के बहाने उसको अपने साथ विजयनगर क्षेत्र स्थित अपने घर ले गया। लड़की का कहना है कि यहां आरोपी ने उससे रेप किया और फिर बाहर से कमरे का ताला बंद करके भाग गया। पीड़िता जैसे-तैसे खिड़की के सहारे कमरे से बाहर निकली और आसपास के लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया।
ये देख घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर आ गई और पीड़िता को थाना विजयनगर पर ले गई। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी ऋषिपाल निवासी प्रताप विहार सेक्टर-12 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो यहां पर किराए के कमरे में रहता है और मजदूरी करता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


