Advertisement
रक्षा राज्य मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का निरीक्षण किया

भट्ट ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले योद्धा सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगे। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को भविष्य का सैनिक बताया जो इस देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए एक मजबूत स्तंभ होंगे।
आप एनसीसी कैडेट के रूप में भी और देश की युवा पीढ़ी के रूप में भी अमृत काल पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह अमृत पीढ़ी आने वाले 25 वर्षों में देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी, भारत को आत्मनिर्भर और विकसित बनाएगी।
मंत्री ने देश के युवाओं के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा की गई पहलों को सूचीबद्ध किया। भारत में युवाओं के लिए नए रास्ते खुल रहे हैं। भारत की डिजिटल क्रांति हो, भारत की स्टार्टअप क्रांति हो, इनोवेशन क्रांति हो, इन सबका सबसे बड़ा लाभ युवाओं को मिल रहा है। रक्षा क्षेत्र में हो रहे सुधार भी युवा पीढ़ी के लिए नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।
रक्षा राज्य मंत्री भट्ट ने एनसीसी कैडेटों के उत्साह और मनोबल की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


