Minimum temperatures below freezing point in Kashmir Valley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर घाटी में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे, शीतलहर भी जारी

khaskhabar.com: शनिवार, 24 नवम्बर 2018 10:36 AM (IST)
कश्मीर घाटी में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे, शीतलहर भी जारी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में तापमान शनिवार को भी हिमांक बिंदु से नीचे बना रहा क्योंकि क्षेत्र में शीतलहर चलना अभी भी जारी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। अगले दो-तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।’’ श्रनीगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ जबकि पहलगाम में शून्य से 4.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। शून्य से 8.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ लेह घाटी में सबसे ज्यादा ठंडा रहा जबकि कारगिल में शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement