militant attack jammu kashmir tral army camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : सेना के कैंप पर आंतकी हमला, एक जवान शहीद

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 11:23 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर : सेना के कैंप पर आंतकी हमला, एक जवान शहीद
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के त्राल में गुरूवार को आतंकियों ने सेना के कैंप पर हमला कर दिया। इस हमले में सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों के अुनसार गुरुवार को शाम को आतंकियों ने त्राल में राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप नंबर 42 पर गोलीबारी की। आतंकियों की इस अंधाधुंध फायरिंग की चपेट में सेना के दो जवान आ गए। इनमें से एक जवान को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दूसरे जवान की अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हमले के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। आतंकी हमले के बाद सेना ने इलाके को चारों ओर ले घेरकर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले गुरुवार दोपहर को अनंतनाग और बारामूला में सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया था। इसमें से कई आतंकी उच्च शिक्षा प्राप्त थे। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बौखला कर ही आतंकियों ने सेना के कैंप को अपना निशाना बनाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement