Meira Kumar says My fight is for ideology -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में बोली मीरा कुमार यह विचारधारा की लडाई, मेरे लिए यही है

khaskhabar.com: शनिवार, 08 जुलाई 2017 4:13 PM (IST)
बिहार में बोली मीरा कुमार यह विचारधारा की लडाई, मेरे लिए यही है
पटना। आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष की साझा उम्मीदवार मीरा कुमार ने शनिवार को कहा कि उनकी लडाई विचारधारा की है और वह अपने धर्म के साथ अन्य धर्मो का सम्मान करने वाली सदियों पुरानी भारतीय परंपरा में विश्वास रखती हैं। मीरा कुमार ने बिहार के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन पटना में बिहार प्रदेश कांग्रेस समिति मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, यह विचारधार की लडाई है, मेरे लिए यही है। मीरा ने चुनाव प्रचार के लिए रांची रवाना होने से पहले कहा कि भारत प्राचीन समय से अपने धर्म को सम्मान देता आया है, लेकिन साथ में वह अन्य धर्मो को भी सम्मान देता है। यह देश की सदियों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि बिहार उनकी जन्मभूमि है। मीरा ने कहा, ये मेरी जन्मभूमि है, मुझे इस पर गर्व है। मीरा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्षी एकता विचारधारा और विचारों पर आधारित है। मीरा ने एक बार फिर कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान अंतरआत्मा की आवाज पर करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement