Mehbooba Mufti met PM Modi on valley voilence issue Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी से मिलीं महबूबा, कहा-हालात सुधारने को अपनों से हो बातचीत

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 3:37 PM (IST)
मोदी से मिलीं महबूबा, कहा-हालात सुधारने को अपनों से हो बातचीत
इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुझाव दिया था कि दूसरे राज्यों को जम्मू-कश्मीर में कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। इसके अलावा, दूसरे राज्यों को घाटी के युवाओं को अपने यहां शिक्षा के लिए आने का न्योता देना चाहिए। नीति आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की सीएम के उस सुझाव पर हामी भरी, जिसमें सभी राज्यों से जम्मू-कश्मीर के छात्रों में दिलचस्पी लेने की बात कही गई थी। बता दें कि यूपी और राजस्थान में हाल में कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ मारपीट करने के मामले सामने आए थे। माना जा रहा था कि कश्मीर में सुरक्षाबलों पर होने वाले पथराव की प्रतिक्रिया में इन घटनाओं को अंजाम दिया गया। पीडीपी से कोई मतभेद नहीं, अच्छा काम रही जम्मू-कश्मीर सरकार भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा है कि पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार अच्छा काम कर रही है और राज्य में गठबंधन सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं है। राज्य इकाई के अध्यक्ष का यह बयान जम्मू-कश्मीर के बिगड़ते हालात के बीच मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के मोदी से मुलाकात करने और दोनों पार्टियों के संबंध तल्ख होने के बाद रविवार को आया था। उन्होंने कहा, जहां तक गठबंधन का सवाल है, तो सहयोगियों के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। पीडीपी भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है, प्रत्येक व्यक्ति अपना काम कर रहा है। शर्मा ने रविवार को पत्रकारों से कहा था, मुख्यमंत्री रोजाना के कामों में मसरूफ हैं, यही हाल मंत्रियों और उपमुख्यमंत्री का है, कोई तनाव नहीं है।
हार से पीडीपी की बढ़ी चिंता

जयमाल से पहले दूल्हे ने कहा कुछ ऐसा कि लोगों ने पूरी बारात को बनाया बंधक

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement