Advertisement
भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक, चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा किया था। उन्होंने अपने दौरे के दौरान विधायकों, मंत्रियों और कार्यकतार्ओं से फीडबैक भी लिया।
पार्टी के एक सूत्र ने ने कहा, "पार्टी के शीर्ष नेताओं की आज की बैठक के साथ, भाजपा ने इन पांच राज्यों के लिए अपने 'मिशन 2022' पर काम करना शुरू कर दिया। इन राज्यों की योजनाओं पर चर्चा की गई और पार्टी आने वाले दिनों में अपनी चुनावी गतिविधियों को योजना के अनुसार शुरू करेगी।"
केंद्रीय मंत्रियों के साथ पांच राज्यों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा करने के बाद, नड्डा शाम को पार्टी महासचिवों के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


