भरतपुर। महापौर शिवसिंह भौंट की अध्यक्षता में श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले के स्वागत, उद्घाटन एवं समापन समारोह उपसमिति की बैठक गुरुवार को उनके कक्ष में हुई।
बैठक में भौंट ने 6 से 15 अक्टूबर तक श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला में चौकियों की स्थापना, मेले में स्वागत, उद्घाटन एवं समापन समारोह संबंधी कार्यक्रमों पर चर्चा की। मेले में उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के बैठने के स्थान निर्धारित करने एवं प्रोटोकोल के अनुरूप बैठने की व्यवस्था पर विचार किया गया। बैठक में उपसमिति के सदस्य भानुप्रताप, पशुपालन विभाग के डॉ. योगेश गुप्ता एवं जितेन्द्र कुमार महावर उपस्थित थे।