Medical visa to get Pakistani baby in India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुषमा ने निभाया वादा, पाकिस्तानी बच्चे को मिलेगा मेडिकल वीजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 6:42 PM (IST)
सुषमा ने निभाया वादा, पाकिस्तानी बच्चे को मिलेगा मेडिकल वीजा
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तानी बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल वीजा देने के स्वतंत्रता दिवस पर किए अपने वादे को निभाते हुए मंगलवार को कहा कि पाकिस्तानी बच्चे को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी किया जाएगा। सुषमा ने बलूचिस्तान के क्वेटा के इरफान शाह और सैयद सैफ उल्लाह की ओर से रोहान नाम के बच्चे की गंभीर हालत का जिक्र कर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम बच्चे के भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा देंगे। इरफान और सैयद ने पाकिस्तानी बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगी थी। विदेश मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐलान किया था कि भारत सभी पाकिस्तानी मरीजों को भारत में इलाज के लिए मेडिकल वीजा जारी करेगा। सुषमा ने 15 अगस्त को ट्वीट कर कहा था, भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम हमारे पास लंबित सभी वाजिब मामलों में इलाज के लिए मरीजों को मेडिकल वीजा देंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement