सिरोही। जिले में अच्छी बारिश हुई है लेकिन साथ ही साथ जगह जगह पानी भर जाने के कारण मौसमी बीमारियों और खासकर मलेरिया और डेंगू की आशंका बढ़ गई है। इसी को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने ज़रूरी उपाय सुनिश्चित कर लिए हैं। शहर में बुधवार से फोगिंग प्रारंभ हो चुकी है जो पूरे शहर के साथ साथ आगामी दिनों में सभी ब्लॉक्स पर भी शुरू कर दी जाएगी ण्
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस के परमार ने बताया कि बारिश के तुरंत बाद वातावरण में नमी और उमस बढ़ जाती है, और ये मौसम मच्छरों के पनपने के अनुकूल माना जाता है। मौसमी बिमारियों और डेंगू , मलेरिया की संभावनाओं को देखते हुए विभाग ने पहले ही आवश्यक उपाय सुनिश्चित कर लिए हैं। समस्त ब्लॉक्स में भी फोगिंग करवाई जाएगीण् इसी के साथ ही जल स्त्रोतों में एंटीलार्वल गतिविधियां भी शुरू कर दी गईं हैं। मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है और लोगों को घर घर जाकर इन मौसमी बिमारियों के प्रति जागृत किया जा रहा है।