Advertisement
अधिकतम महिलाओं को नेतृत्व के लिए तैयार किया जा रहा है : सुशीला सराफ

जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने कहा कि सुशीला सराफ फतेहाबाद से नारनौल महिलाओं को उत्साहित और जागरूक करने के लिए आई हैं और सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सराफ ने यह भी जानकारी दी कि 11 मई को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कैथल में आयोजित की जाएगी। नूनीवाला ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज युवाओं और महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आगे लाने के लिए एक आंदोलन चला रहा है, जिसमें सभी को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
अग्रवाल वैश्य समाज की जिला महिला अध्यक्ष पूनम गोयल ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि सुशीला सराफ पूरे प्रदेश की महिलाओं को एकजुट करने का प्रयास कर रही हैं और वे उनके प्रयासों की सराहना करती हैं तथा समाज को सशक्त बनाने के लिए पूरा सहयोग करेंगी।
इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश युवा महामंत्री रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा, जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, जिला उपाध्यक्ष सीताराम सर्राफ, तुलसी गोयल, मोहित जिंदल, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष संजय गोयल, उमेश मित्तल, पुरानचंद सिंघल, जिला युवा अध्यक्ष चिराग गर्ग, धर्मेंद्र सिंघल, कार्तिक अग्रवाल, निखिल जैन, संजय मित्तल, जिला महिला उपाध्यक्ष मधु गोयल, रचना अग्रवाल, नीता गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष रितु गोयल, सुनीता गोयल, नीरू गर्ग, रेनू गोयल, पूजा जैन, रेखा सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
नारनौल
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


