Advertisement
मथुरा : महावन थाने में शव रखकर किया घेराव, हत्या का मुकदमा दर्ज

शुक्रवार सुबह श्रीपाल अपने घर से मनोहरपुर जा रहे थे और गांव के समीप अचेत अवस्था में पाए गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के स्वजनों ने शव को महावन थाने ले जाकर वहां घेराव किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न थानों की पुलिस महावन थाने पहुंची और अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात त्रिगुन विषेन ने बताया कि नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मथुरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


