चीन ने जैश-ए-मोहम्मद के आका मसूद अजहर पर
संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर अड़चन डालने के अपने फैसले का
बचाव किया है। चीन ने कहा कि मसूद को प्रतिबंधित करने के भारत के आवेदन पर अलग-अलग
राय थी और उसके फैसले से इस मामले से जुड़े पक्षों को को विचार-विमर्श करने का और
समय मिलेगा।