Advertisement
शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी हुईं भावुक, 'सिंदूर का बदला लिया’

शहीद की पत्नी ने इस सफल सैन्य ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने बताया, "आतंकवादियों से पति ने लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। उन्होंने आठ आतंकवादियों को मारा था। उस समय मेरा सिंदूर उजड़ गया था, लेकिन आज 10 साल बाद इस बात की खुशी है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकी ठिकानों को नष्ट और आतंकियों को मार गिराने का काम किया है। पीएम मोदी ने सिंदूर का बदला सिंदूर ले लिया है।"
बता दें कि साल 2015 में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अलग-अलग ऑपरेशन में कमांडो लांस नायक शहीद मोहन नाथ गोस्वामी ने 11 दिनों में दस आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई थी। वहीं, आतंकियों के खिलाफ एक ऑपरेशन के दौरान मोहन नाथ गोस्वामी ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए शहीद हुए थे। शहीद मोहन नाथ गोस्वामी को भारत सरकार ने मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


