मुंबई। मराठा समाज के मूक क्रांति आंदोलन में लगातार बढती भीड को लेकर
बीजेपी सरकार काफी चिंतित है। फडणवीस सरकार की परेशानी कारण यह है कि
आंदोलन का नेतृत्व करने वाला कोई चेहरा सामने नहीं आ रहा है। सरकार
आंदोलनकारियों से बात करना चाहती है लेकिन उसे नहीं पता कि वह बात किससे
करे। उधर बीजेपी का दिल्ली हाईकमान फडणवीस सरकार पर दबाव बना रहा है कि
किसी भी तरह से मामला शांत किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो गुजरात,
राजस्थान, हरियाणा की तरह बीजेपी शासित महाराष्ट्र में भी माहौल बिगड़ सकता
है।