Advertisement
बिहार में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसा

पूर्णिया जिले के ढ़ेगराघाट में महानंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 56 सेंटीमीटर ऊपर है। कटिहार जिले के झावा में महानंदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। अररिया जिले में परमान नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
अररिया जिले में लगातार हो रही बारिश और नेपाल से निकलने वाली नदियों के उफान पर रहने के कारण कई प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात उपन्न हो गए हैं। जिले के कुर्साकांटा, अररिया, सिकटी, जोकीहाट और पलासी प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैलने से कई घर डूब गए हैं।
सिकटी प्रखंड में पिपरा-अररिया तटबंध के टूटने से कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है।
इधर, मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को बिहार के सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की से साधारण वर्षा होने की सम्भावना जताई है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


