Advertisement
झारखंड में टिकट कटने से नाराज कई नेताओं का इस्तीफा, तीन पूर्व विधायकों ने भी पार्टी छोड़ी

पोटका सीट से तीन बार विधायक रह चुकीं मेनका सरदार ने शनिवार को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान होने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सोमवार को उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं की ओर मान-मनौव्वल के बाद इस्तीफा वापस ले लिया है। जमुआ सीट से भाजपा के विधायक केदार हाजरा ने प्रत्याशियों की सूची जारी होने के पहले ही भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ले ली थी।
पिछले विधानसभा चुनाव में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो हजार मतों के अंतर से चुनाव हारने वाले भाजपा के गणेश महली ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
खरसावां सीट पर पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे बास्को बेसरा ने भी पार्टी छोड़ दी है। इन दोनों नेताओं के झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। बरकट्ठा सीट पर टिकट की दावेदार रही कुमकुम ने भी सोमवार को पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


