Mandsaur violence: Congress VP Rahul Gandhi moving for Mandsaur on motorcycle Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मंदसौर : प्रदर्शनकारियों ने टोल बूथ लूटा, 62 अरेस्ट

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 जून 2017 1:38 PM (IST)
मंदसौर : प्रदर्शनकारियों ने टोल बूथ लूटा, 62 अरेस्ट
राहुल गांधी की इस यात्रा को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। एक तरफ भाजपा राहुल को ‘ट्रैजडी ट्रैव्लर’ करार देते हुए कांग्रेस पर हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाया, वहां कांग्रेस ने 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा के वादों की याद दिलाते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार को किसानों की चिंता नहीं है। कांग्रेस ने कहा, ‘किसान ने मांगे थे फसलों के दाम, बीजेपी ने ले ली अन्नदाता की जान।’ कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘मोदी सरकार को किसानों के दर्द व पीड़ा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा,‘किसान लगाते कर्जमाफी की गुहार, बीजेपी करती गोलियों की बौछार।’ सिंघवी ने कहा, ‘गोलीबारी की घटना के बाद से पीएम का सिर्फ एक ही ट्वीट आया है। जबकि किसानों की हत्या, आत्महत्या व बदहाली पर उन्होंने चुप्पी साध रखी है।’ इधर, भाजपा ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसानों के आंदोलन का इस्तेमाल राज्य में हिंसा फैलाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा, ‘सरकार ने किसानों की मांग पूरी करने के लिए कई निर्णय लिए हैं। कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी और राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान की सफलता को पचा नहीं पा रही है।’ भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने हमेशा किसानों की भलाई के लिए काम किया है। इस पूरी स्थिति के पीछे कांग्रेस है। हिंसा से वह लोगों का ध्यान खींचना चाह रही है।’ राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘मध्य प्रदेश के किसान शांतिप्रिय हैं, वे किसी तरह की हिंसा में शामिल नहीं होते। पूरी घटना के पीछे साजिश है।’ उन्होंने कहा, ‘इस घटना के पीछे वे लोग हैं, जो राज्य में शांति और समृद्धि नहीं चाहते हैं और यह नहीं देख सकते कि राज्य की भाजपा सरकार सुचारू रूप से काम कर रही है।’ विपक्ष को मिला मुद्दा

ये भी पढ़ें - ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement