Advertisement
व्यक्ति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की, आरोपी पति गिरफ्तार

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को रात करीब 9 बजे थाना खोड़ा पर सूचना प्राप्त हुई कि खोड़ा गांव चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पूजा गंगवार नाम की एक महिला को उसके पति लोकेश गंगवार ने चाकू मारकर घायल कर दिया है।
सूचना पर तत्काल थाना खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोपी लोकेश गंगवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद इतना गहरा क्यों हो गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी?
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


