Man kills daughter for talking on phone at night, case registered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रात में फोन पर बात करने पर शख्स ने की बेटी की हत्या, मामला दर्ज

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2022 4:29 PM (IST)
रात में फोन पर बात करने पर शख्स ने की बेटी की हत्या, मामला दर्ज
हैदराबाद| हैदराबाद में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर दी क्योंकि वह रात में किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। घटना मुशीराबाद थाना क्षेत्र के बकाराम में शनिवार की रात हुई।

यासमीन उन्नीसा (17) की गला दबाकर हत्या करने के बाद, ऑटोरिक्शा चालक मोहम्मद सादिक ने पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी देर रात तक मोबाइल फोन पर लगी रहती थी और उसके समझाने के बावजूद वह नहीं सुधर रही थी। शनिवार रात उसने उसे डांटा और गुस्से में आकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

घर में यासमीन अकेली थी। पीड़िता की मां रहीम उन्नीसा विदेश में कार्यरत बताई जाती है।

यास्मीन अपने पहले पति से रहीम उन्नीसा की दो बेटियों में से एक थी। उसकी मृत्यु के बाद, उसने सादिक से शादी की और बाद में नौकरी के लिए दुबई चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement