Man arrested for forcing minor girl to commit suicide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 8, 2025 9:58 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नाबालिग लडक़ी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 6:50 PM (IST)
नाबालिग लडक़ी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार
टोंक। पुलिस कप्तान राजेश कुमार मीणा के निर्देशन में एक साल पूर्व नाबालिग लडकी को आत्महत्या करने के लिए दूष्प्रेरित करने के आरोपी को एक साल बाद उनियारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बून्दी जिले के इन्द्रगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ली निवासी गणेश पुत्र छोटू लाल कुम्हार पर आरोप था कि उसने उनियारा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को मोबाईल से इतना तंग कर दिया कि उसने आत्महत्या कर ली। एक वर्ष पूर्व दर्ज इस प्रकरण के बावजूद पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार नही कर पाई। पुलिस कप्तान के निर्देशो एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी व वृताधिकारी देवेन्द्र सिंह के सुपरविजन में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement