Advertisement
ममता बनर्जी पर आई-पैक में छापेमारी को प्रभावित करने का आरोप, भाजपा ने गिरफ्तारी की मांग

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने यह ठान लिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी का विसर्जन कर देंगे। वहीं, टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि भाजपा पर ईडी का दुरुपयोग करने का आरोप है। अगर किसी भी मामले में जांच की वाकई जरूरत थी, तो पहले कुछ क्यों नहीं किया गया? अब जबकि चुनाव नजदीक आ रहे हैं और आईपीएसी चुनाव प्रचार संबंधी मामलों पर हमसे सलाह ले रही है, हमारी सारी चुनाव प्रचार योजना आई-पैक के साथ है।
बता दें कि ईडी का आरोप है कि गुरुवार को एजेंसी की तरफ से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान ममता बनर्जी प्रतीक जैन के आवासीय परिसर में दाखिल हुईं और भौतिक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित महत्वपूर्ण साक्ष्य अपने साथ ले गईं। मुख्यमंत्री का काफिला फिर आई-पैक के कार्यालय परिसर की ओर बढ़ा, जहां से ममता बनर्जी, उनके सहयोगियों और राज्य पुलिस कर्मियों ने जबरन भौतिक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हटा दिए। उपरोक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप पीएमएलए के तहत चल रही जांच में बाधा उत्पन्न हुई है। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


