Malpura. Training program organized for animal husbandry through scientific method-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 12:36 PM (IST)
वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन के लिए आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम
मालपुरा। केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान अविकानगर मे वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय गौवंश अनुसन्धान संस्थान मेरठ उत्तरप्रदेश की अनुसूचित जाति उपयोजना मे टोंक जिले के 90 एसी जाति के किसानो को वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की तकनीक सिखाई गई। अविकानगर के किसान हॉस्टल मे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अथिति मेरठ संस्थान के निदेशक डॉ ए के मोहन्ति, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार तोमर एवं विशिष्ट अथिति डॉ सुरेश कुमार डबास विभाग अध्यक्ष गौवंश प्रजनन विभाग, डॉ संजीव वर्मा नोडल अधिकारी एसीएसपी उपयोजना मेरठ थे। अतिथियो ने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं पर अविकानगर के वैज्ञानिको की टीम के साथ एससी के किसानो के साथ चर्चा की l अविकानगर संस्थान के निदेशक डॉ अरुण कुमार तोमर ने अपने सम्बोधन मे किसानो को वर्तमान आवश्यकता अनुसार एवं अपने उपलब्ध संसाधनों के आधार पर अपने लिए अच्छे पशुधन भेड़, बकरी एवं गाय आदि का चयन करने का सुझाव दिया l
निदेशक डॉ तोमर ने कहा कि आप किसानो की मांग अनुसार अविकानगर संस्थान भेड़, बकरी एवं गाय पालन के लिए वैज्ञानिक प्रशिक्षण आईसीएआर के विभिन्न संस्थान के माध्यम से आयोजित किए जा रहे है। किसानों पशुपालकों के इन कार्यक्रम के माध्यम से अपने पशुधन कौशल विकास मे बढ़ोतरी करते हुए आजीविका बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए l कार्यक्रम के मुख्य अथिति निदेशक मेरठ संस्थान डॉ ए के मोहन्ति द्वारा भी निदेशक अविकानगर के निवेदन पर निशुल्क गिर गाय का सेक्स सॉर्टेड सेमन टोंक जिले के किसानो को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया l
साथ मे डॉ मोहन्ति ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के 10 प्रगतिशील अनुसूचित जाति किसानो को आने वाले दो साल के लिए अनुसूचित जाति उपयोजना से दाना, सेमन, वैज्ञानिक सलाह एवं एनिमल बेडिंग शीट भी मेरठ संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ मेघा पांडे, डॉ राजेश बिश्नोई, डॉ संजीव वर्मा द्वारा किया गया l कार्यक्रम मे पंजीकृत 90 अनुसूचित जाति किसानो को पशुपालन उपयोगी सामानो तिरपाल, गमबूत, तसला एवं दवाईया का वितरण कार्यक्रम के अथितियों द्वारा किया गया l इस कार्यक्रम मे वित्तीय मदद मेरठ संस्थान की एसीएसपी उपयोजना एवं आयोजक अविकानगर संस्थान द्वारा किया जा रहा है l
दोनों संस्थान के निदेशक द्वारा टोंक जिले के किसान के लिए गिर गाय का फीमेल बछड़ी का सेमन, दाना एवं आवश्यक सहयोग भविष्य मे भी प्रगतिशील अनुसूचित जाति के किसान को देने का आश्वासन दिया l इस कार्यक्रम मे अविकानगर संस्थान के डॉ आर एस भट्ट, डॉ गणेश जी सोनवणे, डॉ लीला राम गुर्जर, डॉ सत्यवीर सिंह डागी, डॉ सी पी स्वर्णकार, डॉ अरविन्द, डॉ अमरसिंह मीना, डॉ रंगलाल मीना एवं तकनीकी कर्मचारियो के साथ वेटरनरी इंटर्नशिप भी उपस्थित रहे l दोनों दिन के कार्यक्रम मे किसानो के साथ विस्तार से संवाद मेरठ एवं अविकानगर वैज्ञानिक की टीम ने किया l अविकानगर के मीडिया प्रभारी डॉ अमरसिंह मीना ने कार्यक्रम की जानकारी दी l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement