Mali Samaj welcomed Cabinet Minister Avinash Gehlot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

माली समाज ने किया कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्वागत

khaskhabar.com: बुधवार, 25 जून 2025 7:09 PM (IST)
माली समाज ने किया कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्वागत
टोंक। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का बुधवार को बनास पुलिया पर जिला माली समाज टोंक जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया के नेतृत्व माली समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। माली समाज के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया, छात्रावास अध्यक्ष अजय सैनी सांखला ने साफा, तस्वीर देकर और समाज के जिला प्रवक्ता सीताराम सोलंकी, संजय सांखला, समाजसेवी कमलेश सोलंकी, युवराज सैनी, विशाल जादम, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टोंक जिला संयोजक नवरत्न सैनी, कमलेश सोलंकी, ओमप्रकाश नानेर, राजू बाजरीया, मिटटु सोलंकी, देवी सोलंकी, रामराज सैनी, रामप्रसाद सैनी, अमित सांखला, दिनेश सैनी आदि लोगों ने माला व दुपट्टा पहनाकर कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत का स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने समाज के लोगों को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लेने और जन-जन तक योजनाओं को पहुंचने आह्वान किया। बिना नम्बर प्लेट के 50 भार वाहनों को परिवहन विभाग ने किया सीज टोंक। जिले में बिना नम्बरों के संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिंकजा कसने के लिए विशेष अभियान चलाकर धरपकड़ कर कार्यवाही शुरू कर दी है। जिला परिवहन अधिकारी सम्पतराम वर्मा ने बताया कि बिना नम्बर प्लेट के संचालित अवैध वाहनों के विरूद्ध 25 से 27 जून तक तीन दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जिला परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में अभियान के दौरान टोंक जिला क्षेत्र में बिना नम्बर प्लेट के अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग के उडनदस्तों द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए अब तक 50 वाहनों के चालान बनाकर सीज किए गए है। उन्होनें बताया कि आगामी 02 दिवस में भी विशेष अभियान जारी रहेगा। गत वर्ष 2024-25 में कुल 735 वाहनो से प्रशमन राशि 26.92 लाख रूपये तथा वर्ष 2025-26 में कुल 316 वाहनों से प्रशमन राशि 6.00 लाख रूपये प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement