Malayalam actor Kalasala Babu passes away at the age of 68-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मलयालम फिल्म अभिनेता कलासला बाबू का निधन

khaskhabar.com: सोमवार, 14 मई 2018 11:54 AM (IST)
मलयालम फिल्म अभिनेता कलासला बाबू का निधन
कोच्चि। दिग्गज रंगमंच, टीवी व मलयालम फिल्म कलाकार कलासला बाबू का सोमवार तडक़े यहां केरल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 साल के थे। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। अभिनेता करीब 150 फिल्मों का हिस्सा बने, जिनमें से अधिकांश में उन्होंने छोटे किरदार निभाए। इसके अलावा वह एक बेहद लोकप्रिय रंगमंच कलाकार भी थे, जिन्होंने 1970 के दशक के मध्य में अपना नाट्य समूह शुरू किया। इस साल की शुरुआत से ही बाबू की तबीयत ठीक नहीं रह रही थी। उन्होंने रविवार मध्यरात्रि में अंतिम सांस ली। कथकली के दिग्गज कलाकार कलामंडलम कृष्णन नायर और मोहिनीअट्टम के कलाकार कलामंडलम कल्यानिकुट्टी अम्मा के घर जन्मे बाबू स्वभाविक रूप से एक प्रतिभाशाली कलाकार थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement