Major Gogoi, who came to be discussed with human shield, will be sent out of the Kashmir Valley-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'मानव ढाल' से चर्चा में आये मे. गोगोई को सजा, कश्मीर घाटी से बाहर भेजा जाएगा

khaskhabar.com: रविवार, 05 मई 2019 10:51 PM (IST)
'मानव ढाल' से चर्चा में आये मे. गोगोई को सजा, कश्मीर घाटी से बाहर भेजा जाएगा
नई दिल्ली। वर्ष 2017 में कश्मीरी पत्थरबाज को गाड़ी के आगे बांधकर चर्चा में आए मेजर लीतुल गोगोई को वरिष्ठता में कटौती का सामना करना पड़ेगा और उन्हें कश्मीर घाटी से बाहर भेजा जाएगा क्योंकि सेना मुख्यालय ने उनके एक स्थानीय महिला से ‘दोस्ती करने’ के मामले में सजा की पुष्टि कर दी है। अधिकारियों ने यह जानकारी रविवार को यहां दी। उन्होंने कहा कि कोर्ट मार्शल में गोगोई और उनके चालक समीर मल्ला को दो आरोपों-निर्देशों के विपरीत एक स्थानीय महिला से ‘दोस्ती करने’ और ‘अभियान क्षेत्र में रहने के दौरान अपनी ड्यूटी की जगह से दूर रहने’ में दोषी पाया था। मल्ला की यूनिट के कंपनी कमांडर को उसकी सजा पर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है जिसमें उसे कड़ी फटकार लगाई जा सकती है। मल्ला पर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने का आरोप था। साल 2017 में मल्ला प्रादेशिक सेना में भर्ती हुआ था और वह जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान में शामिल राष्ट्रीय राइफल्स के 53 सेक्टर में तैनात था।
अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया की सेना मुख्यालय ने पुष्टि की जिसके बाद गोगोई को कश्मीर घाटी से बाहर भेजने का फैसला किया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम आदेश बिल्कुल हाल में प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement