Advertisement
पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार

यह गिरफ्तारी 18 अप्रैल को हुए एक और बड़े ऑपरेशन के बाद हुई है, जिसमें पुलिस ने एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और चार आरोपियों को पकड़ा था। अब दोनों मामलों को जोड़कर देखा जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क की कड़ियां सामने लाई जा सकें।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और इसमें बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक, यानी आरोपी के पीछे कौन लोग हैं और आगे वह किन-किन से जुड़ा हुआ था, इन सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और अन्य इनपुट्स की भी जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने साफ किया है कि संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ उनकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उनका कहना है कि प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


