Advertisement
मैनपुरी: पंचायत में ऊंची आवाज पसंद नहीं आई, प्रधान के पति ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल

मारपीट के बाद पीड़ित ग्रीषचंद्र ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया। इस घटना में हिस्ट्रीशीटर अवनीश यादव के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस ने अवनीश यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तारी के लिए बनीं पुलिस की तीन टीमें
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। एसपी ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में इस तरह की दबंगई और हिंसा अस्वीकार्य है। पुलिस प्रशासन अब इस मामले की जांच में जुटा है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मैनपुरी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


