Advertisement
महाराष्ट्र : सीएम पद को लेकर प्रफुल्ल पटेल बोले, हम सब मिलकर करेंगे चर्चा

उन्होंने कहा कि हम लोग एक साथ मिलकर चुनाव लड़े और तभी जाकर हम विरोधियों के चारों खाने चित कर पाए हैं। अब हम सीएम पद को लेकर भी एक साथ चर्चा करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि हमने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की है और यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करिश्माई नेतृत्व की वजह से मुमकिन हो पाया है। लिहाजा, यह बात मैं पूरे आश्वासन के साथ कह सकता हूं कि आगामी दिनों में हमारे सहयोगी दलों के बीच ना पावर शेयरिंग को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद देखने को मिलेगा और ना ही सीएम पद को लेकर।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की 288 विधानसभा सीटों में महायुति गठबंधन ने जहां 230 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। वहीं, दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


