Advertisement
महाराष्ट्र : ईडी ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को फिर पूछताछ के लिए तलब किया

देशमुख पर कथित तौर पर मनी-लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है, और ईडी मुंबई में ऑर्केस्ट्रा बार के एक समूह से कथित जबरन वसूली के मामले की जांच कर रही है।
पूर्व मंत्री के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया गया था और 25 जून को ईडी ने देशमुख के नागपुर, मुंबई और तीन अन्य स्थानों पर आवासों पर छापेमारी की थी।
इस मामले में सीबीआई ने अप्रैल में देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके चार परिसरों पर छापेमारी की थी।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया था कि देशमुख ने 'कदाचार' किया है और वजे को हर महीने 100 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिए कहा था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


