Advertisement
Maharashtra Assembly Election : बीजेपी ने काटा टिकट, फिर भी पूर्व मंत्री ने भरा नामांकन

बीजेपी के प्रत्याशियों की लिस्ट में नाम न होने पर अफसोस जताते हुए एकनाथ खड़से ने कहा कि आज जो लिस्ट जारी हुई है, उसमें पहला नाम मेरा होना चाहिए था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लोग आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें फर्क नहीं पड़ता। खड़से ने कहा कि वो अब अपने रास्ते चलेंगे।
नामांकन के बाद बीजेपी पर भड़के एकनाथ खड़से...
नामांकन करने के बाद एकनाथ खड़से ने सभा का आयोजन किया। इस सभी में खड़से ने कहा कि अबतक टिकट देते वक्त मैं खुद मौजूद रहता था। उन्होंने बताया कि 2014 में शिवसेना से गठबंधन तोड़ने का काम मुझे दिया गया था और मैंने पार्टी का यह आदेश माना और उसे निभाया। खड़से ने बताया कि 2014 में गठबंधन टूटने के चलते शिवसेना नेता आज भी उन्हें बदमाश बोलते हैं। एकनाथ खड़से ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने उन्हें बहुत लालच दिया लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


