Maharashtra : Devendra Fadnavis claims, Ajit Pawar approached him Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अजित ने दिया था 54 MLA के समर्थन का भरोसा, शरद पवार को भी था पता : फडणवीस

khaskhabar.com: रविवार, 08 दिसम्बर 2019 3:15 PM (IST)
अजित ने दिया था 54 MLA के समर्थन का भरोसा, शरद पवार को भी था पता : फडणवीस
अजित ने कुछ विधायकों से मेरी बात कराई थी, जिन्होंने कहा था कि वे भाजपा के साथ आना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने खुद कहा था कि उनकी शरद पवार से भी इस संबंध में बात हुई है। अजित ने कहा कि एनसीपी, कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहती। तीन पार्टियों की सरकार को नहीं चलाया जा सकता। हम स्थिर सरकार के लिए भाजपा के साथ आने को तैयार हैं। मेरा मानना है कि पूरे घटनाक्रम और पर्दे के पीछे की कहानी अगले कुछ दिनों में सामने आएगी। नतीजों की घोषणा के बाद एक महीने तक, जब तक अजित हमसे मिलने नहीं आए थे, हमने कभी विधायकों को तोडऩे या किसी दल को बांटने की कोशिश नहीं की। फडणवीस ने पीएम नरेंद्र मोदी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच हुई बातचीत के बारे में कहा कि इसकी मुझे जानकारी है। दोनों के बीच जो बातचीत हुई, उसका आधा हिस्सा पवार ने मीडिया से छिपा लिया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement