Madhya Pradesh will be affected by cold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश : ठंड का असर रहेगा, पाला भी पड़ सकता है

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 दिसम्बर 2018 10:52 AM (IST)
मध्य प्रदेश : ठंड का असर रहेगा, पाला भी पड़ सकता है
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को धूप खिली है। राज्य में मंगलवार सुबह से चल रही धीमी गति की हवाएं जहां ठिठुरन बढ़ाने वाली है तो मौसम साफ होने के कारण खिली धूप राहत दे रही है। हवाओं के रुख में आए बदलाव से राज्य के बड़े हिस्से का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राज्य में ठंड का असर रहेगा और पाला भी पड़ सकता है। राज्य के मौसम में बदलाव जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 7.8 डिग्री, ग्वालियर का 6.5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement