Advertisement
मध्य प्रदेश : महू में सड़क हादसा, चार की मौत

हादसे की भयावहता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टैंकर से हुई टक्कर के बाद ट्रैवलर वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया गया है कि ट्रैवलर वाहन में सवार लोग कर्नाटक के निवासी थे और महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए हुए थे। वह वापस महाराष्ट्र की तरफ जा रहे थे।
सवारी वाहन ने पहले बाइक सवार लोगों को टक्कर मारी, जिसमें दो युवक सवार थे, जिनकी पहचान शुभम और हिमांशु के तौर पर हुई है। इन दोनों की हादसे में मौत हुई है। वहीं ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की भी मौत होने की सूचना है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों की संख्या 10 बताई जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


