Madhya Pradesh: Father and son murdered and threw their bodies in a well.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्य प्रदेश : पिता-पुत्र की हत्या कर शव को कुएं में फेंका

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 नवम्बर 2023 12:49 PM (IST)
मध्य प्रदेश : पिता-पुत्र की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र की हत्या कर शवों को कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। दोनों के हाथ आपस में बंधे हुए थे। हत्या की वजह क्या है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र के घेरापुरवा निवासी राजू कुशवाहा और उनके पुत्र मोहित कुशवाहा बुधवार की शाम को खेत पर पानी लगाने के लिए घर से निकले। गुरुवार की सुबह तक जब ये लोग घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान उनके शव एक कुएं में मिले।
बताया गया है कि शव मिलने के बाद कुएं के पानी को मोटर पंप की मदद से खाली कराया गया और पिता पुत्र के शवों को चारपाई से बांधकर बाहर निकल गया।
राजू के सिर पर चोट के निशान हैं तो वहीं बिजली के तार से पैर बंधे हुए थे। दूसरी ओर मोहित के हाथ को सफेद रंग के गमछे से बांधा गया था। इसके चलते आशंका हत्या की हो रही है।
कुएं से शव निकालने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि दोनों की हत्या की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement