Madhya Pradesh coronavirus : 22 deaths, number of patients reached 381-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मध्यप्रदेश कोरोना संकट: इंदौर में कोरोना से डॉक्टर की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 अप्रैल 2020 12:45 PM (IST)
मध्यप्रदेश कोरोना संकट: इंदौर में कोरोना से डॉक्टर की मौत
भोपाल । मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक चिकित्सक की मौत हो गई है। इस तरह इंदौर में मरने वाले मरीजों की संख्या 22 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को संवाददाताओं केा बताया है कि गुरुवार सुबह एक चिकित्सक की मौत हो गई। इस तरह यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। यहां 40 मरीजों कीं सख्या में इजाफा हुआ है। यहां अब मरीजों की संख्या बढ़कर 213 और राज्य में कुल मरीजों की संख्या 381 हो गई है। इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार इंदौर में मरीजों की संख्या 173 बढ़कर 213 हो गई है। इस तरह 40 नए मरीज सामने आए है। वहीं 21 मरीजों की मौत हो चुकी है। 161 मरीजों की हालत स्थिर है तो वहीं 13 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है।बीती रात तक विभाग की ओर से जारी आंकड़ो इंदौर में 213, भोपाल में 94 , जबलपुर में आठ, ग्वालियर छह, उज्जैन में 15 पीडित पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement