Madhya Pradesh: 8 people, including IPS officers, were rescued after their boat capsized in Badi Jheel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भोपाल: DGP वीके सिंह की नाव बड़े तालाब में पलटी

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 3:20 PM (IST)
भोपाल: DGP वीके सिंह की नाव बड़े तालाब में पलटी
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल झील में डीजीपी वी के सिंह और उनकी पत्नी नाव में बैठे थे। इसी दौरान नाव पलट गई। इस नाव में आठ लोग शामिल थे। डीजपी आज आईपीएस ऑफिसर्स कॉन्क्लेव में शामिल होने आए थे। इस नाव में पुलिस अफसर और उनके परिवार के लोग सवार थे। मौके पर तैनात गार्ड्स की सतर्कता के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। गार्ड्स ने तत्काल सभी आठ लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया। नाव पलटते ही आसपास मौजूद दूसरी नावों की सहायता से सभी लोगों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस वेलफेयर के एडीजी विजय कटारिया ने बताया कि नाव में मौजूद सभी लोगों ने लाइफ जैकेट्स पहने हुए थे। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement