Madhur Bhandarkar met to CM Yogi in lucknow-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीएम योगी से मिले मधुर भंडारकर

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 नवम्बर 2017 7:16 PM (IST)
सीएम योगी से मिले मधुर भंडारकर
लखनऊ | फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 30 मिनट की इस मुलाकत के दौरान मधुर भंडारकर ने योगी से उप्र में 'पद्मावती' फिल्म को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का देशभर में विरोध चल रहा है। उप्र में फिल्म को लेकर लगातार विरोध जारी है। इससे पहले उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी फिल्म का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि जब तक 'पद्मावती' फिल्म के विवादित हिस्से को नहीं निकाला जाएगा, तब तक हम उप्र में फिल्म को रिलीज होने नहीं देंगे।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्वयं कहा था कि फिल्म निर्देशक को लोगों की भावनाओं का आदर करना चाहिए।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement