Made four bighas of government land encroachment free-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार बीघा सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

khaskhabar.com: सोमवार, 11 दिसम्बर 2023 6:14 PM (IST)
चार बीघा सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10ए में ईकोलाजिकल जोन में करीब 04 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। साथ ही जोन-1 मंे लालकोठी योजना में अण्डरपास के पास रोड़ सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-10ए के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित पाड़ा मण्डी, लाल डूंगरी शमसान के पास जिला जयपुर में सरकारी भूमि करीब 04 बीघा भूमि पर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात कब्जा-अतिक्रमण कर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण करने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-10ए के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जविप्रा स्वामित्व की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे-अतिक्रमण करने के संबंध में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही बाबत् उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोंग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-10 को पत्र लिखा गया है। उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10। तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। जेडीए द्वारा जोन-01 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित लालकोठी योजना अण्डरपास के पास रोड़ सीमा पर कब्जा-अतिक्रमण कर लगाये गये थड़ी ठेलें इत्यादि को आज जोन-01 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-01 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement