lynchings are criminal acts, should not be given communal colour:Naqvi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोरक्षा के नाम पर पीट-पीटकर की गई हत्याओं को न दें सांप्रदायिक रंग:नकवी

khaskhabar.com: मंगलवार, 14 नवम्बर 2017 6:00 PM (IST)
गोरक्षा के नाम पर पीट-पीटकर की गई हत्याओं को न दें सांप्रदायिक रंग:नकवी
नई दिल्ली। अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा गोरक्षा के नाम पर पीट-पीटकर हुई हत्या की घटनाएं आपराधिक कृत्य हैं और इन्हें सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। राजस्थान के अलवर जिले में बीते सप्ताह गोरक्षकों द्वारा एक किसान उमर खान की पीट-पीटकर हत्या किए जाने पर नकवी ने कहा कि राजस्थान सरकार जरूरी कार्रवाई कर रही है और यह सरकार का संवैधानिक कर्तव्य है कि वह समाज के सभी तबकों की सुरक्षा करे। नकवी ने कहा, हर जगह ऐसे लोग हैं जो अपने विनाशकारी एजेंडे से विकास के एजेंडे को पटरी से उतारने की कोशिश करते हैं..इस तरह की घटनाएं दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण हैं। नकवी ने कहा, कभी-कभी लोग गोरक्षा के नाम पर अपनी निजी दुश्मनी निकालते हैं। लेकिन, मेरा मानना है कि इस तरह के आपराधिक कार्य को सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। जो इस तरह की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देते हैं, वे वास्तव में इस तरह के स्वयंभू रक्षकों के विघटनकारी एजेंडे की सहायता करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement