Lumpy skin disease - 30 crore approval for drug and vaccine purchase-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लम्पी स्किन डिजीज - औषधि एवं वैक्सीन खरीद के लिए 30 करोड़ की मंजूरी

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2022 5:46 PM (IST)
लम्पी स्किन डिजीज - औषधि एवं
वैक्सीन खरीद के लिए 30 करोड़ की मंजूरी
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लम्पी स्किन डिजीज से बचाव तथा रोकथाम के लिए औषधि एवं वैक्सीन खरीदने हेतु 30 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है। राज्य सरकार लम्पी स्किन डिजीज के रोकथाम एवं बचाव के लिए पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। इससे पहले बिना टेंडर के जरूरत की दवाइयां खरीदने जैसे निर्णय किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि पशुपालन विभाग द्वारा वर्तमान में प्रदेशभर में फैल रही लम्पी स्किन डिजीज से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिलाधिकारियों को औषधि एवं वैक्सीन खरीदने हेतु पशुधन निशुल्क आरोग्य योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 30 करोड़ रूपए के अतिरिक्त प्रावधान का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। उक्त प्रस्ताव के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा यह वित्तीय मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पशुधन में फैल रही लंपी स्किन डिजीज से बचाव के लिए वैक्सीन एवं औषधियां आवश्यक मात्रा में तथा कम समय में खरीदी जा सकेंगी और बीमारी को फैलने से रोका जा सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement