lucknow news : Cloudy sky in uttar pradesh, fall in temperature from rain -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप्र में बादल छाए, बारिश से तापमान में गिरावट

khaskhabar.com: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 1:22 PM (IST)
उप्र में बादल छाए, बारिश से तापमान में गिरावट
लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं आसपास के जिलों में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को भी सुबह से ही बादल छाए हैं और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दशहरे के बाद ठंड की शुरुआत होगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। दिन में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से अधिक दर्ज किया जाएगा, जिससे बारिश होने की पूरी संभावना है। गुप्ता ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख बना रहेगा। दशहरे के बाद से तापमान में कमी आने का दौर शुरू होगा। इससे सर्दी के आगमन की शुरुआत हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। लखनऊ के अलावा शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23.3 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 23.2 डिग्री और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement