LSE india summit 2017 from 29 march at delhi Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एलएसई-भारत शिखर सम्मेलन 29 मार्च से, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

khaskhabar.com: शनिवार, 18 मार्च 2017 11:16 AM (IST)
एलएसई-भारत शिखर सम्मेलन 29 मार्च से, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
-अश्विनी देशपांडे (प्रोफेसर, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स) द्वारा मात्रात्मक डेटा और विश्लेषण पर मास्टर क्लास। -भारत के साथ लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के 100 साल से अधिक पुराने ऐतिहासिक संबंधों पर मिक कॉक्स और रामचंद्र गुहा के बीच बातचीत। शिखर सम्मेलन के बारे में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस के दक्षिण एशिया केंद्र की निदेशक डॉ. मुकुलिका बनर्जी ने कहा, आने वाले दशकों के दौरान भारत के आगे के रास्ते से जुड़े सवालों पर ईमानदार बहस और चर्चा के लिए एक प्लेटफार्म होगा। चर्चा नए शोधों, व्यावहारिक एवं तुलनात्मक ज्ञान तथा जमीनी हकीकतों के आधार पर होगी।
ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन की प्रायोजक कंपनी अपोलो टायर्स लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नीरज कंवर ने कहा, एलएसई शिखर सम्मेलन आजादी के बाद 70 साल पूरे करके वैश्विक आर्थिक ताकत बनने के एक नए दौर में प्रवेश करने वाले भारत के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगा। हम एलएसई की इस पहल में सहयोग करके गौरव का अनुभव कर रहे हैं। इस पहल के जरिए कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व तथा अन्य क्षेत्रों को लेकर वैचारिक चर्चा होगी तथा जानकारियों को सार्वजनिक प्रभाव के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement